सात्विकता, संयम, श्रद्धा, विश्वास और एक अलौकिक तेज किसी भी विवाहिता के व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बन कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन चाॅद तक को हीनता का भाव महसूस करा देता है। लाल रंग एक अलग सुर्ख चादर ओढ़े, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता, स्त्री को दिव्य रूप में परिवर्तित कर देता है। रंगो को अचानक से नई परिभाषा मिल जाती है, स्त्री सौंदर्य ऐसे सिर चढ़ कर बोलता है कि देखने वाला अपलक निहारता ही रह जाए, कुछ ऐसा जादुई प्रारूप है इस त्यौहार करवाचौथ का । अपने सौभाग्य की मंगल कामना और चिरआयु के लिए यह व्रत एक अखंड विश्वास है। विश्वास एक ऐसा जादूई शब्द है कि फिर सभी तथ्य इसके सामने बेमानी से लगते है। विश्वास था तो ब्रह्मांड खोजा गया, पृथ्वी की सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करने के सच को उजागर किया गया फिर यह तो वह विश्वास है जिसने सावित्री को अखंड सौभाग्य का आशीष दे इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया। और यही खूबसूरती है भारतीयता की, भारतीय त्योहारो की । सम्पूर्ण विश्व में कही और यह आनंद कहां? इस सुखद अनुभूति को वही आत्मसात कर सकता हैं जो मन से भारतीय हो, आत्मा से रूढ़िवादी हो या यू कहें कि थोड़ा सा conservative हो। इस सात्विकता और विश्वास मे अपना अलग ही आनंद है।
लेकिन गहने, कपड़ों के बनावटी दिखावे, पार्टियो का माध्यम बन, शायद ये त्योहार अपना वास्तविक प्रारूप खोता जा रहा है। आत्म मंथन का समय है। मौन के साथ मंगलकामनाओ की स्तुति हो, विचारो की धरोहर इस टैक्नोलौजी के मायाजाल मे विलीन न हो जाए। स्त्री का अखंड सौभाग्य और विश्वास, परस्पर प्रेम, मंगलकामनाओ की आंतरिक शक्ति, खुशी बाह्य न हो कर रह जाए। काश टैक्नोलौजी अंतःमन की 'selfie' लेना इजाज़ कर पाए, काश ये 'smilies' download करते ही जिंदगी में download हो जाएँ, काश मन और विचारों की खूबसूरती बढ़ाते पार्लरो में हम जा पाए और ये बंधन सिर्फ प्रेम की अमूल्य कीमत का तोहफा बन जाएँ.......

No comments:
Post a Comment